{"_id":"5a0c879b4f1c1b59678bbff6","slug":"death-of-a-farmer-taken-by-this-accident-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हादसे ने ले ली एक किसान की मौत, लाखों का हो गया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हादसे ने ले ली एक किसान की मौत, लाखों का हो गया नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और ट्रैक्टर की हुई भिडंत।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नानौता में मंगलवार रात गन्ना डालकर मिल गेट से बाहर निकल रहे ट्रैक्टर ट्राली में अनियंत्रित ट्रक जोरदार टक्कर मारते हुए पास ही बनी कच्ची दुकानों में जा घुसा।
ट्रक की टक्कर से ट्राली पलट गई और चालक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। थाना पुलिस ने मृृतक पक्ष की तहरीर के आधार पर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कलसी निवासी किसान अवलीश चौधरी (50 वर्ष) अपना गन्ना ट्रैक्टर ट्राली में लेकर नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में तुलवाने के लिए आया था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि उक्त किसान जब गन्ना तुलवाकर मिल के मेनगेट के बाहर देवबन्द-नानौता मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने उसको जोरदार टक्कर मारते हुए गेट के बराबर में बनी कच्ची चाय, पक्की परचून की दुकानों तथा खोखों में घुस गया।
टक्कर से ट्राली पलट गई। जबकि किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां चीनी मिल के मेनगेट पर मौजूद मिल कर्मियो द्वारा 108 एंबुलेंस व 100 डायल पुलिस को बुलवाया गया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल ले जाते समय किसान की मौत हो गई। इसी बीच ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
उधर, अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आई कच्ची दुकानों के स्वामी चीनी मिल कालोनी निवासी सुनील कुमार ने 40 हजार, मुकेश कुमार 30 हजार, सचिन कुमार ने 30 हजार, गांव लंढौरा निवासी राजकुमार व प्रवीण कुमार ने करीब 8 लाख रुपये व नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी रामकिशन ने करीब 65 हजार रुपये का नुकसान होना बताते हुए थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।