{"_id":"5f5924d18ebc3e45a8208258","slug":"death-by-current-saharanpur-news-mrt5005276128","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नाजिरपुरा के पास एक मकान में टंकी फिटिंग का काम करते समय करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना को लेकर कुछ लोगों ने रोष जताया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाया।
थाना क्षेत्र के गांव महेश्वरी खुर्द निवासी 32 वर्षीय सुनील टंकी फिटिंग सहित अन्य काम करता था। कुछ लोगों ने बताया कि नाजिरपुरा के पास एक मकान में वह टंकी फिटिंग कराने के लिए गया था। जिस समय वह अपना काम कर रहा था तो उसी दौरान हाथ में पकड़ी लोहे की एक नली ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। इसके चलते सुनील करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
कुछ दिन पहले ही शहर की खलासी लाइन स्थित दुर्गापुरी कालोनी में छत की सफाई करते समय एक महिला भी लोहे का पाइप हाईटेंशन से छूने पर करंट की चपेट में आ गई थी। उसकी भी मौके पर मौत हो गई थी।