{"_id":"5f74d23f8ebc3e9bca1af254","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-pond-saharanpur-news-mrt5037462181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब से मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब से मिला युवक का शव
विज्ञापन
- दमकल विभाग के गोताखोरों ने तालाब से निकाला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दतौली रांघड़ स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। दमकल विभाग के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से निकाला। बताया जा रहा है कि युवक तालाब में नहाने गया था।
देहात कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि 25 वर्षीय युवक इमरान सुल्तानपुर से दतौली रांघड़ में अपने भाई के पास गया था। मंगलवार शाम वह लापता हो गया था। पहले तो परिजन उसे खोजते रहे। नहीं मिला तो पुलिस को सूचित किया गया। कुछ ग्रामीणों से पता चला कि इमरान नहाने के लिए तालाब की ओर गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश की। मगर युवक नहीं मिल सका। इसके चलते दमकल विभाग के गोताखोरों की मदद ली गई। इस टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को खोज लिया। लेकिन तब तक युवक की डूबने से मौत हो चुकी थी।