{"_id":"61ec5ec9ba64330d425dc72a","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-lying-in-the-forest-saharanpur-news-mrt574302040","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडौसी गांव के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडौसी गांव के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। शुक्रवार शाम से लापता चल रहे युवक का शव शनिवार की दुपहर बाद पड़ोसी गांव के जंगल में पड़ा मिला। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव किरसनी निवासी बादल (26) पुत्र राजपाल शुक्रवार की शाम छह बजे घर से किसी काम से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार की दुपहर बाद दो बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव छिंदबना के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी जसवीर सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आस पास के लोगों से शव की पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त बादल पुत्र राजपाल के रूप में हुई। युवक अविवाहित था। सूचना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे।
मृतक के भाई अतर सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।