फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DCO gave notice to defaulting sugar mills

जिले के शुगर मिलों पर 326 करोड़ बकाया, जारी हुआ नोटिस

Tue, 04 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
DCO gave notice to defaulting sugar mills
डीसीओ ने दिए बकाएदार शुगर मिलों को नोटिस
विज्ञापन

सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही चीनी मिलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला गन्ना अधिकारी ने नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बकाएदार शुगर मिलों को जल्द बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जिले की छहों चीनी मिलों पर किसानों का करीब 326 करोड़ रुपये बकाया हैं।

बकाया गन्ना भुगतान कराने को लेकर गन्ना विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके चलते जिला गन्ना अधिकारी ने बकाएदार चीनी मिलों को नोटिस जारी कर जल्द बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जिले की शुगर मिलों पर किसानों का करीब 326 करोड़ रुपये बकाया हैं। जनपद की छहों चीनी मिलों ने अब तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य का मात्र 47.77 प्रतिशत का ही भुगतान किया है। समय पर गन्ना मूल्य नहीं मिलने से किसान परेशान है। गन्ना खरीद अधिनियम के अनुसार मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान करने का प्रावधान है। इसके बाद भुगतान करने पर बकाया गन्ना मूल्य पर किसान को ब्याज देने का नियम भी है। इसके बावजूद अधिकांश शुगर मिलें समय पर गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही हैं। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि बकाएदार सभी चीनी मिलों को नोटिस जारी कर जल्द ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद की शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य
मिल----------- बकाया गन्ना मूल्य
देवबंद-----------32.79 करोड़ रुपये
गांगनौली---------131.19 करोड़ रुपये
शेरमऊ----------66.55 करोड़ रुपये
गागलहेडी--------24.28 करोड़ रुपये
नानौता----------44.90 करोड़ रुपये
सरसावा---------26.25 र्कोड रुपये
गन्ना विभाग के 3 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार
एक नजर में जनपद की शुगर मिलों की स्थिति
अब तक गन्ना पेराई-------234.18 लाख क्विंटल
अब तक चीनी उत्पादन----24.61 लाख क्विंटल
शुगर मिलों में शीरे का उत्पादन---6.20 लाख क्विंटल
शुगर मिलों में औसत शुगर रिकवरी---10.51 प्रतिशत
अब तक किया गया गन्ना मूल्य भुगतान---47.77 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed