{"_id":"587687c54f1c1b7940ba8197","slug":"daughters-sought-health-and-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने मांगी सेहत और सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने मांगी सेहत और सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
मीना पंचायत में विचार रखते पुलिस अधिकारी और बीएसए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मीना पंचायत का आयोजन किया गया। जिले भर से पहुंची छात्राओं ने कहा कि उन्हेड्ड पढ़ाई से ज्यादा सेहत और सुरक्षा की जरूरत है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा, वकीलों ने उनके अधिकार और चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया।
बुधवार को खलासी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित पंचायत का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्घप्रिय सिंह, पुलिस अधिकारी एमडी तिवारी, एडवोकेट किरण चोपड़ा, जिला समन्वयक आदित्य नारायण शर्मा और विद्यालय की वार्डन गुलशन मीरा ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
एमडी तिवारी ने सुरक्षा पर जोर दिया। कहा कि घर से स्कूल में आते जाते समय कोई छेड़खानी या शरारत की जाती है तो उसकी सूचना पहले शिक्षकों को दें और अभिभावकों को बेझिझक होकर बताएं।
विज्ञापन
उन्होंने आपातकाल में डायल-100 और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में बताया गया। चिकित्सकों ने कहा कि घरों में बेटियों के स्वास्थ्य पर कम ध्यान दिया जाता है, इसलिए अभिभावक और बालिकाएं स्वयं भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। साथ ही बचाव के प्रति सावधानियां अपनाने की अपील की।
एडवोकेट किरण चोपड़ा ने कहा कि मौजूदा दौर में बेटियों को सेहत और सुरक्षा के साथ साथ कानूनी रुप से जागरूक रहने की जरूरत है। घर परिवार में बालिकाओं और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए कानूनी मदद का ज्ञान भी होना अत्यधिक आवश्यक है।
केजीबीवी की छात्राओं ने भी मांगा अवकाश
सहारनपुर। जिला प्रशासन की ओर से जनपद में संचालित कक्षा आठ तक के समस्त विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। लेकिन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कोई अवकाश घोषित नहीं किया गया। ऐसे में इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं ने भी अवकाश की मांग की है। इस संबंध में बीएसए को पत्र भी सौंपा।
डायल 100 और 1090 से पाए सुरक्षा
पंचायत में छात्राओं को बताया गया कि डायल 100 सेवा वर्षों से जारी है। मगर वर्तमान में सरकार ने प्रत्येक जनपद में बड़ी संख्या में डायल 100 गाड़ियां देकर इसे ओर बेहतर बनाया है। यदि काई व्यक्ति कही किसी समस्या में है तो वह अपने मोबाइल से 100 डायल कर पुलिस की मदद पा सकता है। वहीं 1090 एक ऐसी सेवा है जो केवल महिलाओं के लिए है। यदि कोई महिला या बेटी के साथ कही कोई अपराध से जुड़ी समस्या है तो वह 1090 को डायल कर पुलिस की मदद पा सकती है।
हर ब्लॉक में होगी पंचायत
इस तरह की पंचायत जनपद के समस्त ब्लॉक में आयोजित करायी जाएगी। ताकि छात्राएं सुरक्षा और कानून की बारीकियों से रूबरू हो सके। - बुद्घप्रिय सिंह, बीएसए ।