फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Daughters seek help if they are molested or disturbed

छेड़छाड़ हो या कोई परेशान करे तो मदद लें बेटियां

Sat, 25 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Daughters seek help if they are molested or disturbed
बालिका दिवस पर बेटियो को सुरक्षा को लेकर जानकारी देती सरिता सिंह। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को महिला थाना पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जरूरत पड़ने पर सुरक्षा के लिए जरूरी जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में कहा गया कि छेड़छाड़ हो या कोई परेशान कर रहा हो तो बेटियां तुरंत पुलिस की मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने कहा कि घर, स्कूल या सड़क पर कोई छेड़छाड़ करे, धमकी दे, लगातार परेशान करे या ब्लैकमेल करने की कोशिश करे तो ऐसी स्थिति में बेटियां घटनाओं को छिपाएं नहीं। वे डायल 112 से लेकर अन्य महिला हेल्पलाइन की मदद से तत्काल मदद पा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी छात्राओं को ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए अलग से लेटर बॉक्स लगाने चाहिए। इनमें पीड़ित छात्रा अपनी समस्या से संबंधित पत्र लिखकर डाल सकती हैं। इसके बाद महिला शिक्षक या प्रधानाध्यापक की मदद से छात्रा को परेशान करने वाले पर कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस कार्रवाई में छात्रा के नाम से लेकर पहचान तक गोपनीय रखेगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बेटियों को पुरुष की जगह महिला कांस्टेबल उपलब्ध कराने की भी सुविधा दी जाती है। यही नहीं, रात के समय कामकाजी युवती को यदि घर लौटते समय कोई परेशानी हो तो भी वह डायल 112 पर संपर्क कर सकती हैं। राजकीय हाईस्कूल बुड्ढाखेड़ा सरसावा की छात्राओं को शिक्षिका शोभा रानी ने भी जरूरत के समय अलर्ट रहने और हर घटना के बारे में अभिभावकों को सूचित करने पर जोर दिया, साथ ही पुलिस की मदद लेने में न हिचकने की सलाह दी। छात्राओं से कहा गया कि वे भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में आती रहें ताकि असामाजिक तत्वों के प्रति जागरूक रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed