फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Daughters lit father's funeral pyre

Saharanpur News: पिता की चिता को बेटियों ने दी मुखाग्नि

Wed, 24 May 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 24 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Daughters lit father's funeral pyre
तीतरों (सहारनपुर)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में खडलाना के ग्रामीण की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उसकी दो बेटियों ने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर बेटों का फर्ज निभाया।
विज्ञापन

थाना तीतरों के ग्राम खडलाना निवासी दीपक शर्मा (43) पुत्र चंदर शर्मा उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में पिकअप गाड़ी चलाते थे। मंगलवार की रात सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। हल्द्वानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी थी। बुधवार की देर शाम उसका शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रियां छोड़ गया हैं। इनमें बड़ी बेटी दीपिका (14) तथा छोटी दीपांशी (12) है। पिता का शव घर पहुंचने के बाद दोनों बेटियों ने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई। इस पर परिजनों ने उन्हें सहमति दे दी। इसके बाद बेटियों ने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर बेटों का फर्ज निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed