{"_id":"657b49964453927fc8026c88","slug":"date-of-oral-examinations-of-missed-postgraduate-students-released-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-14702-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्नातकोत्तर के छूटे हुए विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाओं की तिथि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्नातकोत्तर के छूटे हुए विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाओं की तिथि जारी
Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के उन विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा का मौका मिल रहा है, जो पूर्व में परीक्षा से वंचित रह गए थे। जेवी जैन कॉलेज ने एमकॉम, एमए इतिहास और एमए राजनीति शास्त्र की मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है।
जैन कॉलेज सहारनपुर के वाणिज्य विभाग के प्रो. पंकज गुप्ता ने बताया कि तमाम महाविद्यालयों के एमकॉम द्वितीय वर्ष की पेपर कोड-033304 के ऐसे विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 18 दिसंबर की सुबह 10:30 बजे से वाणिज्य विभाग में होगी, जो परीक्षा से वंचित रह गए थे। इतिहास विभाग की प्रो. शशि नौटियाल ने बताया कि सभी महाविद्यालयों के एमए इतिहास द्वितीय वर्ष की पेपर कोड-025890 की मौखिक परीक्षा जैन कॉलेज में 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से होगी।
परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल होंगे, जो पूर्व में परीक्षा से वंचित रह गए थे और 19 दिसंबर की परीक्षा के लिए फीस जमा करा चुके हैं। उधर, राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. परविंद कुमार ने बताया कि सभी महाविद्यालयों के एमए राजनीति शास्त्र द्वितीय वर्ष की पेपर कोड-029870 की मौखिक परीक्षा जैन कॉलेज में 22 दिसंबर की सुबह 10 बजे से होगी। इसमें वही विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने परीक्षा के लिए फीस जमा कराई हुई है। तीनों पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि में अपनी ऑनलाइन फीस जमा करने वाली रसीद, प्रवेश पत्र और पूर्व वर्ष की अंकतालिका लेकर पहुंचना होगा।