फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dastak campaign started from Officers Colony

Saharanpur News: ऑफिसर्स कॉलोनी से शुरू हुआ दस्तक अभियान

Thu, 02 Feb 2023 09:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Feb 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
Dastak campaign started from Officers Colony
एसडीएम को ज्ञापन देने जाते ठगी पीडित जमाकर्ता परिवार से जुड़े लोग
सहारनपुर। स्वच्छता के लिए महानगर में दस्तक अभियान शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत ऑफिसर्स कॉलोनी से की गई। इसके तहत नगर आयुक्त खुद सफाईकर्मियों के साथ कॉलोनी में घर-घर पहुंचीं। उन्होंने कॉलोनीवासियों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाईकर्मियों को देने की अपील की।
विज्ञापन

दस्तक अभियान की शुरुआत मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। उन्होंने कहा कि लोगों को सही तरह से यह जानकारी नहीं है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कैसे करना है। गीले कचरे से कैसे खाद बनानी है। उन्होंने निगम कर्मचारियों और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के वालंटियर्स से कहा कि लोगों को इसके प्रति जागरूक कर इसे उनकी आदत में लाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में शहर और कस्बों में काफी कार्य हुआ है, लेकिन अभी इस पर और ध्यान देना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सहारनपुर को नंबर वन बनाने के लिए वे नगर निगम के स्वच्छता और दस्तक अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने कहा कि हमें सुधार की शुरुआत खुद से करनी चाहिए। इसीलिए अभियान की शुरुआत अपने आवास और अपनी ऑफिसर कॉलोनी से की गई है। ऑफिसर कॉलोनी को जीरो वेस्ट कॉलोनी के रूप में आदर्श कॉलोनी बनाया जाएगा। जिससे पूरा शहर प्रेरणा ले सके। अभियान के दौरान कॉलोनी में करीब एक दर्जन वाहनों के साथ रैली भी निकाली गई। साथ ही स्पेस सोसायटी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। हस्ताक्षर वॉल पर जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

कार्यक्रम में जिला जज बबीता रानी, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, एडीएम-प्रशासन अर्चना द्विवेदी, एडीएम वित्त रजनीश मिश्र, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एसके तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृतिराज, एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, डॉ. वीरेंद्र आजम, राजीव चौधरी, चंद्रपाल सिंह व इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed