{"_id":"65da4b6e86fb137ffc015c27","slug":"darul-uloom-surrounded-by-controversies-responded-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-118867-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विवादों में घिरे दारुल उलूम ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विवादों में घिरे दारुल उलूम ने दिया जवाब
Sun, 25 Feb 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
देवबंद का दारुल उलूम
देवबंद । गजवा-ए-हिंद को लेकर विवादों में फंसे दारुल उलूम ने अपना लिखित जवाब डीएम और एसएसपी को भेजा है। जिसमें उन्होंने हदीस के हवाले से दिए गए जवाब का उल्लेख किया है।
मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि बृहस्पतिवार जांच के लिए पहुंचे देवबंद एसडीएम अंकुर वर्मा और सीओ अशोक सिसोदिया को मौखिक रूप से जवाब दे दिया था। शनिवार को डीएम और एसएसपी को भी एक पेज का लिखित जवाब भेज दिया गया। जो उर्दू और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। इसमें बताया गया है कि संस्था ने वर्ष 2015 में वेबसाइट पर एक व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवाल पर जो जवाब दिया था वो उनकी निजी राय नहीं थी, बल्कि जो कुछ भी हदीस में लिखा हुआ है, उसकी नकल की गई थी।
उससे वर्तमान का दूर-दूर तक का कोई वास्ता नहीं है। इससे साथ ही मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने स्पष्ट कहा कि वह मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि दारुल उलूम की वेबसाइट पर गजवा-ए-हिंद को लेकर डाले गए वर्ष 2015 के एक फतवे को आधार बनाकर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने सहारनपुर डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर दारुल उलूम के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था।
विज्ञापन
इस प्रकरण में जांच जारी है। अभी एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी