Darul Uloom: गजवा-ए-हिंद पर दारुल उलूम ने कही ये बड़ी बात, बोले- कार्रवाई हुई तो जाएंगे अदालत
Darul Uloom News : गजवा-ए-हिंद पर दारुल उलूम ने यह बड़ी बात कही है। दारुल उलूम ने कहा कि अगर कार्रवाई हुई तो अदालत जाएंगे।
विस्तार
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा (एग्जीक्यूटिव कमेटी) की बैठक दूसरे दिन तीसरे चरण के साथ ही संपन्न हो गई। मजलिस-ए-शूरा बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई तो वह निश्चित तौर पर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
दरअसल, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने 22 फरवरी को सहारनपुर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को पत्र भेजकर दारुल उलूम के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेश दिए थे। इसमें दारुल उलूम की वेबसाइट पर वर्ष 2015 में लिए गए एक फतवा का जिक्र करते हुए कहा गया था कि दारुल उलूम ने गजवा-ए-हिंद को लेकर जो जवाब दिया है वह देशद्रोह की श्रेणी में आता है। मामले में स्थानीय अधिकारियों ने दारुल उलूम प्रबंधन से उनका पक्ष जाना था।
वहीं, बाद में दारुल उलूम ने प्रशासन को अपना लिखित जवाब दिया था। जिसमें हदीस के हवाले से दिए गए जवाब में जिक्र करते हुए कहा था कि इससे वर्तमान दौर का कोई ताल्लुक नहीं है।
यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी
वहीं, इस मुद्दे को लेकर दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में भी मंथन किया गया। शूरा सदस्यों ने प्रशासन को भेजे जवाब पर सहमति जताई है। संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है वह अदालत में जाएंगे।
यह भी पढ़ें: पीड़िता मांगे न्याय: पत्नी की कीमत लगाई डेढ़ लाख, भरी पंचायत में पति ने सुना दिया ऐसा फैसला