फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dandiya Raas and Garba performed in Deepawali festival

दीपावली महोत्सव में किया डांडिया रास और गरबा

Tue, 02 Nov 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dandiya Raas and Garba performed in Deepawali festival
सहारनपुर। लघु उद्योग भारती ने दीपावली महोत्सव का आयोजन किया। इसमें डांडिया और गरबा के आयोजन में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात में दिल्ली रोड पर एक विवाह मंडप में यह कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू, संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रमन चावला, संभाग महामंत्री राज कुमार शर्मा, पूर्व सांसद लखन पाल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कोरोना काल में शवों का अंतिम संस्कार कराने वाले स्वयंसेवक राहुल झांब एवं संगठन को सहयोग करने वालों का सम्मान किया।
इसके अलावा बच्चों को अपनी संस्कृति को जानने के लिए कुम्हार को बुलाया, जिसने दीये और मिट्टी के बर्तन बनाए। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवीर, अपर जिलाधिकारी अर्चना द्विवेदी, एसपी सिटी राजेश कुमार, उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, डॉ. अजय सिंह, नीलू राणा, ओमकार सिंह, महापौर संजीव वालिया उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता और महामंत्री सोम गोयल सहित पदाधिकारियों ने कोरोना देवदूतों को स्मृति चिह्न देकर मान बढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान संरक्षक अमर गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गर्ग, डीके बंसल, आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना, सीआईएस के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, नितिन गुप्ता, राजकमल, दिनेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष संदीप, मुकेश शर्मा, राजीव आनंद, नवीन सिंघल, राजीव चानना, महिला संयोजिका अनुभा व नेहा, सुशील शर्मा, सचिन जैन, राजीव अग्रवाल, अक्षय जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed