फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   dance at mela ghuggal

गुघाल नाइट में झूमे दर्शक

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
dance at mela ghuggal
ऐतिहासिक मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुघाल नाइट का आयोजन किया गया। कलाकारों ने दर्शकों की फरमाइश पर उनकी खूब वाहवाही लूटी।  
विज्ञापन


शुक्रवार रात्रि सांस्कृतिक पंडाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान, अनिल भारद्वाज, राजेश जैन, एडीएमई ओपी वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


सरफराज खान ने कहा कि मेला हमारी सांझा संस्कृति का परिचायक है। इससे हमारी संस्कृति को बल मिलता है। साथ ही आपसी सद्भाव के प्रतीक भी है।

मुंबई से आयी कलाकार बंटी, अब्राहम और गीता ने अलग अलग फिल्मी गानों पर जलवा बिखरते हुए दर्शकों को मदमस्त कर दिया। दर्शकों की फरमाइश पर एक के बाद एक सुरीले गीत और नृत्य कर वाहवाही लूटी। वहीं रशियन कलाकारों का बैले डांस खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हास्य कलाकार शाहनवाज पप्पी द्वारा कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट मशहूर सीने अभिनेता अमिताभ बच्चन और शोले की महिला गब्बर लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर संयोजक देवेश त्यागी, मंत्री आजम खान, मुकेश गुप्ता, सैयद अथर, मनोज, मशकूर, शिवमणि, बीएम, विकास कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed