फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dalits protest at police station

दलितों का थाने पर प्रदर्शन

Wed, 10 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना Updated Wed, 10 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dalits protest at police station
थाना चिलकाना के गेट पर प्रदर्शन करते दलित समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो दिन पूर्व चिलकाना-सरसावा मार्ग पर ग्राम चालाकपुर के पास हुए ट्रैक्टर-ट्राली हादसे के बाद यातायात व्यवस्था को सुधरवाने और सीएचसी सुल्तानपुर में चिकित्सकों की तैनाती की मांग करते हुए दलित समाज के लोगों ने मंगलवार को थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को जय भीम एजुकेशनल तथा रविदास मंदिर प्रबंध समिति के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह को डीएम तथा एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सात अगस्त को गांव सहजवा की कुछ महिलाएं तथा बच्चे सुल्तानपुर में जहारवीर की चाब देकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


गांव चालाकपुर के पास चालक की लापरवाही की वजह से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई जिसमें दस लोगों की मौत हो गई तथा करीब 40 लोग घायल हो गये थे। इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाया जाना जरूरी है। ज्ञापन में कहा गया कि दुर्घटना स्थल के सबसे नजदीकी सीएचसी में डाक्टरों की व्यवस्था नहीं होने पर घायलों को सहारनपुर रेफर किया गया, जिस कारण कुछ मौत रास्ते में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सीएचसी सुल्तानपुर में डाक्टर तथा मूलभूत सुविधाएं होती तो कुछ लोगों की जान बच सकती थी। इसलिए सीएचसी में डाक्टरों की नियुक्ति की जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना में पीड़ितों को समय से इलाज मिल सके। अमृतलाल, आकाश कुमार काशी, मंजीत, दिवेश, रजत, भूरा, सुशील, कोमल, अरविंद, पिंटू, संजीव, प्रताप, सचिन, आशु, अंकित, रविंद्र, दीपक, राकेश, सुशील, अंबरेश, अर्जुन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed