फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dak Kanwar's Dhoom, Gunja Satyam, Shivam, Sundaram...

Saharanpur News: डाक कांवड़ की धूम, गूंजा सत्यम, शिवम, सुंदरम...

Fri, 14 Jul 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dak Kanwar's Dhoom, Gunja Satyam, Shivam, Sundaram...
सहारनपुर। भोलेनाथ के भक्त अब डाक कांवड़ लेकर लौटने लगे हैं। सहारनपुर के रास्ते अब तक जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साढ़े तीन लाख कांवड़िये जल लेकर लौट चुके हैं। हर तरफ हर-हर महादेव, बोल बम, बम-बम, जय शंकर की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात और बृहस्पतिवार के दिन भर कांवड़िये तेजी से शिवालयों की बढ़ते हुए नजर आए। डाक कांवड़िये रंग-बिरंगी पोशाक में जल लेकर लौट रहे हैं और सीटी बजाते हुए रास्ता खाली कराते हुए हाथ में गंगाजल लेकर दौड़ रहे हैं। इनमें 20 फीट ऊंची श्री महाकाल की कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा शिव परिवार, मंदिर वाली और तिरंगा कांवड़ की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग देहरादून और अंबाला रोड पर लगे कांवड़ सेवा शिविरों में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के अलावा शहरवासियों की भीड़ रात को देखने को मिल रही है। कांवड़ सेवा शिविरों के आयोजकों ने कलाकार भी बुला रखे हैं, जो श्री राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कर रहे हैं और भजनों पर नृत्य कर सबका मन मोह रहे हैं। कांवड़ मार्ग रात में पूरी तरह जगमगा रहा है। हर तरफ भगवान शंकर के जयकारों की गूंज है। वहीं, पुलिस-प्रशासन का अनुमान है कि अब तक साढ़े तीन लाख कांवड़िये हरिद्वार से सहारनपुर के रास्ते गंगाजल लेकर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मुस्लिम समाज ने की कांवड़ियाें की सेवा
मुस्लिम समाज के लोग भी कांवड़ियों की सेवा कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं। अरबी मदरसे के निकट सैनी पंचायती मंदिर पर पार्षद प्रतिनिधि सईद अंसारी के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों को पानी की बोतलें वितरित कीं।

कांवड़ियों में उत्साह, भजनों पर झूमे

कांवड़ियों में भारी उत्साह है। कांवड़ सेवा शिविरों में लगे डीजे पर शिवभक्त भजनों पर झूम रहे हैं। इसके अलावा कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त नाचते गाते हुए चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed