फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   dairy sanchalak...

नगर निगम में फूटा डेयरी संचालकों का गुस्सा

Tue, 28 Jan 2020 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
dairy sanchalak...
निगम में नगर आयुक्त कार्यालय का घिराव कर प्रदर्शन करते डेरी संचालको - फोटो : SAHARANPUR
नगर निगम में फूटा डेयरी संचालकों का गुस्सा
विज्ञापन

सहारनपुर। डेयरी संचालकों ने मंगलवार को महापौर और नगरायुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन किया। डेयरी संचालक नगर निगम के कार्यालय में घुस आए। डेयरी संचालकों के रुख को देखकर अधिकारियों में इस कदर हड़कंप मचा कि सुरक्षा के लिए फोर्स बुला ली गई। पीछे के गेट पर ताला जड़ दिया। डेयरी संचालकों ने अधिकारियों के सामने ही खूब खरी-खोटी सुनाई। नगरायुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद डेयरी संचालक चेतावनी देते हुए लौटे।
डेयरी संचालक कांग्रेस के जिला कार्यालय में इकट्ठा हुए। नगर निगम अधिकारियों को सूचना मिली कि डेयरी संचालक पशुओं को लेकर नगर निगम पहुंचने वाले हैं। ऐसे में सुबह से ही नगर निगम के तीनों गेट आधे बंद कर दिए गए, जिससे कि डेयरी संचालक अंदर अपने पशु न ला सकें। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस तैनात करा दी गई। नगर निगम की प्रवर्तन दल में शामिल टीम भी गेट पर लगा दी। दोपहर करीब एक बजे डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में सैकड़ों डेयरी संचालक नारेबाजी करते हुए नगर निगम में घुसे। इनके आगे-आगे पुलिस की गाड़ी चलने लगी। साथ में भी पुलिसकर्मी पैदल तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन

डेयरी संचालकों ने नगरायुक्त कार्यालय के बाहर बैठकर महापौर और नगरायुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी नगर निगम पहुंचे। हंगामे के बीच नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम के अधिकारियों ने बैठक की। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर भी डेयरी संचालकों के बीच पहुंचे। करीब 40 मिनट तक नारेबाजी के बाद नगरायुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट डेयरी संचालकों के बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी। अधिकारियों ने बातचीत के माध्यम से रास्ता निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद डेयरी संचालक लौट गए। प्रदर्शनकारियों में आदेश त्यागी, पप्पू चौधरी, संजीव वालिया, रणवीर सिंह, हाजी मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अहमद, शाहवेज, अफजाल, रणवीर सिंह, शंटी सिंह, रवि चौहान, भागमल त्यागी, संजय ग्वाला, रियासत, अब्दुल रहमान, सगीर, गुलशन कुमार, आशीष, कुलदीप, शरीफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed