फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dairy in Chandra Nagar seized cow and buffalo

चंद्र नगर में डेयरी से गोवंश और भैंसें जब्त की

Sat, 05 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dairy in Chandra Nagar seized cow and buffalo
चंद्र नगर से मवेशियों को ले जाती नगर निगम की टीम। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम ने शहर में संचालित डेयरियों के खिलाफ अभियान दोबारा से शुरू कर दिया है। पार्षद की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारी दल और बल के साथ शनिवार को चंद्रनगर पहुंचे। यहां चल रही डेयरी से गोवंश और भैंसों को जब्त किया।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी, सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेेतृत्व में नगर निगम की टीम चंद्रनगर पहुंची। यहां संचालित डेयरी में भारी गंदगी मिली। यहां गोबर और मूत्र सीधे नालियों में बहाया जा रहा था, जिसकी वजह से स्थानीय लोग दुर्गंध की वजह से परेशान हैं। नालियां चोक रहती हैं, जिसकी शिकायत नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से की गई थी। शनिवार को पहुंचे अधिकारियों ने डेयरी से गोवंश और भैंसें गाड़ियों में लादकर नगर निगम की गोशाला में पहुंचाई। कर्नल बीएस नेगी ने बताया कि इस डेयरी पर कुछ दिन पहले भी नगर निगम की टीम ने छापा मारा था, मगर डेयरी संचालक वहां से फरार हो गया था। शनिवार को कार्रवाई करने वाली टीम में आशीष, प्रकाश, नरेश, प्यार सिंह, हेमराज, प्रवीन, शिव कुमार, फुरकान, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed