फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cylinders from Dubai and Abu Dhabi and Concentrators came from America

दुबई व आबूधाबी से सिलिंडर और अमेरिका से कंसंट्रेटर आए

Thu, 17 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cylinders from Dubai and Abu Dhabi and Concentrators came from America
सहारनपुर। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त में मुहैया कराने के लिए 50 ऑक्सीजन सिलिंडर दुबई और आबूधाबी से सहारनपुर पहुंचे हैं। इनके अलावा अमेरिका से कंसंट्रेटर मंगाए गए हैं। क्रेजीग्रीन संस्था सदस्यों ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सचिव नितिन शर्मा ने बताया कि दुबई और आबूधाबी से सिलिंडर मंगाने के लिए संस्था एक माह से प्रयासरत थी। उक्त सिलिंडर अब संस्था के पास पहुंच गए हैं, जो जनता की मदद के लिए तैयार हैं इसके अलावा मुकुल मित्तल और अनुराग सेठ के द्वारा अमेरिका से 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाए गए हैं। जिस भी व्यक्ति को ऑक्सीजन या कंसंट्रेटर की जरूरत हो वह संस्था से संपर्क कर प्राप्त कर सकता है। अध्यक्ष अजय सिंघल ने बताया कि क्रेजीग्रीन संस्था 20 साल से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण की दिशा में काम कर रही है। कोरोना काल में जरूरतमंदों की ऑक्सीजन, दवा, भोजन आदि तरह से मदद की गई है जो अब भी जारी है। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने संस्था के काम की सराहना की। इस मौके पर अंकित गुलाटी, अजय गुलाटी, अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed