फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cyclist swept away in Dhamola River; body found after seven hours.

Saharanpur News: ढमोला नदी में बहा साइकिल सवार, सात घंटे बाद शव मिला

Thu, 30 Jul 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cyclist swept away in Dhamola River; body found after seven hours.
पुवांरका(सहारनपुर)। सड़क दूधली निवासी साइकिल सवार अब्दुल लतीफ (70) ढमोला नदी के तेज बहाव में बह गया। गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम ने सात घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

अब्दुल लतीफ मंगलवार शाम साइकिल से बेहट रोड स्थित रसूलपुर अपनी रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार सुबह वह शाकुंभरी विहार कॉलोनी होकर अपने घर लौट रहे थे। करीब साढ़े दस बजे जब वह जनता रोड स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी के पास ढमोला नदी के रपटे को पार करने लगे, तभी वह साइकिल सहित पानी के तेज बहाव में बह गए। बरसात की वजह से ढमोला नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन लोग जान जोखिम में डालकर रपटे से नदी को पार कर रहे हैं। उनका कहना था कि साइकिल सवार को भी नदी पार करने से मना किया गया था, लेकिन अनसुना कर दिया और वह तेज बहाव में बह गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

एसडीआरएफ की टीम के साथ सरकडी खुमार निवासी तैराक मोहम्मद तरतसेम ने शौकत, दिल बहार, आलम, अनीस, आरिफ व सरफराज ने भी बुजुर्ग को तलाश किया। ढमोला नदी के एक तरफ थाना कोतवाली देहात तो दूसरी तरफ थाना जनकपुरी क्षेत्र है। बुजुर्ग के डूबने की सूचना पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शाम करीब पांच बजे वृद्ध का शव घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर पेड़ से अटका मिला। उधर, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि वृद्ध के शव को परिजन ले गए है। वह पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed