फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   cycle rally.

साइकिल फॉर चेंज चैलेंज के लिए साइकिल रैली कल

Fri, 18 Sep 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
cycle rally.
साइकिल फॉर चेंज चैलेंज के लिए साइकिल रैली कल
विज्ञापन

सहारनपुर। साइकिल फॉर चेंज चैलेंज के तहत रविवार को साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली हसनपुर चुंगी से शुरू होकर शहर के कई मार्गों से होकर गुजरेगी। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के नोडल अधिकारी बीके सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत जारी साइकिल फॉर चेंज चैलेंज में सहारनपुर को भी पंजीकृत किया गया है। करीब सौ शहरों के साथ सहारनपुर का नाम शामिल होना बड़ी बात है। इस चैलेंज के माध्यम से पंजीकृत शहरों में साइकिलिंग के लिए सुविधाएं देते हुए अनुकूल माहौल तैयार किया जाएगा। रविवार 20 सितंबर को साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को सुबह सात बजे स्मार्ट सिटी के सीईओ व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली हसनपुर चुंगी से शुरू होकर दीवानी कचहरी तिराहे से होती हुई राकेश केमिकल्स पहुंचेगी। वहां से भारत माता चौक व घंटाघर होते हुए गांधी पार्क पहुंच कर समाप्त होगी। उन्होंने शहर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। रैली में हिस्सा लेने के लिए सात बजे से पहले हसनपुर चुंगी पहुंचना होगा। नोडल अधिकारी ने बताया कि चैलेंज का पहला चरण अक्तूबर तक पूर्ण होगा, जिसमें शहरों को पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत साइकिल लेन, जन सहभागिता, जन सुझाव, सर्वे व अन्य गतिविधियां आयोजित करनी होंगी। बाद में इसके आधार पर 11 शहरों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed