फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   cycle challenge

इंडिया साइकिल फॉर चैलेंज अभियान में शामिल हुआ सहारनपुर

Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
cycle challenge
इंडिया साइकिल फॉर चैलेंज अभियान में शामिल हुआ सहारनपुर
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत इंडिया साइकिल फॉर चेंज चैलेंज अभियान में सहारनपुर भी पंजीकृत हो गया है। इस अभियान में देश के 100 और भी शहर शामिल हैं। इसके माध्यम से पंजीकृत शहरों में साइक्लिंग के लिए अनुकूल बैस तैयार किया जाएगा। सहारनपुर स्मार्ट सिटी योजना समिति द्वारा इस संबंध में एक कोर टीम का गठन किया है। आवास एवं शहरी कार्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 25 जून को स्मार्ट सिटी की पांचवीं वर्षगांठ पर इस चैलेंज का एलान किया था। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नोडल अधिकारी बीके सिंह के अनुसार साइकिल को केवल यातायात साधन के रूप में न देखकर एक स्वस्थ रहने के साधन के रूप में देखा जा रहा है। चैलेंज को दो चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण अक्तूबर तक पूर्ण होगा। जिसमें शहरों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में साइकिल लेन, जन सहभागिता, जन सुझाव, सर्वे व अन्य गतिविधियां आयोजित करनी होंगी। इसके आधार पर 11 शहरों का चयन किया जाएगा। जो अगले चरण में प्रवेश करेंगे। दूसरे चरण में प्रवेश करने वाले शहरों को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। पहले चरण के प्रावधानों को वास्तविक रूप देने के लिए दूसरे चरण में देश विदेश के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा आनलाइन मार्गदर्शन किया जाएगा। नोडल अधिकारी ने बताया कि कोर टीम नागरिकों को उक्त चैलेंज के लिए जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed