फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cyber ??cell got back Rs 1.52 lakh of cheating

साइबर सेल ने वापस कराए ठगी क 1.52 लाख रुपये

Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??cell got back Rs 1.52 lakh of cheating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद निवासी पांच लोगों के बैंक खातों से धोखाधड़ी कर निकाली गई 1.52 लाख रुपये की धनराशि को साइबर सेल ने पीड़ितों को 12 दिनों में वापस कराए है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पांच लोगों के बैंक खातों से 1.52 लाख रुपये की धनराशि धोखाधड़ी करते हुए ठगों द्वारा निकालने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी गई। 12 दिन के भीतर ही साइबर सेल ने इस पर कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को उनकी 1.52 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई है। पुलिस ने कमल किशोर पुत्र इंद्रपाल आशीर्वाद विहार कॉलोनी थाना देहात कोतवाली के 62 हजार रुपये, राम गोपाल पुत्र चरण सिंह निवासी गांव साधारण सिर थाना नागल के 30 हजार रुपये, सेठ पाल सिंह पुत्र सोमपाल सिंह निवासी विजय कॉलोनी थाना सदर बाजार के 25 हजार रुपये, आरिफ पुत्र नाजिम निवासी गांव थापुल थाना बिहारीगढ़ के 20 हजार रुपये तथा अशोक शर्मा पुत्र बृजलाल सिंह निवासी गंगोह के 15 हजार रुपये वापस कराए है।

--------------------------------
चार साल के कारावास की सजा
सहारनपुर। एससीएसटी के मामले मेें दोषी पाए गए ग्राम कंजौली थाना रामपुर निवासी आजम को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट बीके लाल ने चार वर्ष की कारावास और 6000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार ग्राम कंजौली निवासी अनुसूचित जाति के महिला ने आरोप लगाया कि 28 नवंबर 2018 को वह अपने खेत पर जा रही थी, तभी पीछे से आकर आजम जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आजम गाली गलौज करने लगा और जाति सूचक शब्द कहने लगा। अभियोजन अधिकारी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने विवेचना उपरांत आरोप पत्र पेश किया। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्षी और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए विशेष न्यायाधीश बीके लाल ने दोषी आजम को चार साल की सजा और छह हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed