फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CT scan facility will soon be available in Government Medical College

Saharanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

Thu, 25 Jan 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
CT scan facility will soon be available in Government Medical College
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन स्थापित हो गई है, जिसके संचालन के लिए संबंधित संस्था से लाइसेंस प्राप्त होने के साथ ही मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलनी आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में सीटी स्कैन मशीन के इंस्टॉलेशन का कार्य पूर्ण हो गया। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ संगीता अनेजा ने बताया कि इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज (ECRP) फेज 2 के अंतर्गत मिले अनुदान से मेडिकल कॉलेज में ये सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है। इंस्टॉलेशन संबंधित सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा स्टाफ भी उपलब्ध हो गया है। चूंकि सीटी स्कैन मशीन रेडिएशन पैदा करती है इसलिए एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड से लाइसेंस प्राप्त करने के लिए पत्राचार कर दिया गया है जैसे ही लाइसेंस प्राप्त होगा सीटी स्कैन मशीन से जांच आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्या ने बताया कि ईसीआरपी फेज़ 2 योजना के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज में 16 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए 50 बेड के अस्पताल की स्थापना भी हो रही है, जिसके उपरांत राजकीय मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर की तरह क्रियाशील हो जाएगा। जहां गंभीर मरीजों को इलाज के लिए रेफर न कर यहीं पर इलाज उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या ने बताया कि 20 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी मेडिकल कॉलेज के परिसर में ही हो रहा है जिसकी स्थापना के उपरांत बड़ी संख्या में पैरामेडिकल तथा नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध होगा। जिससे चिकित्सीय सुविधाओं में व्यापक बढ़ोतरी होगी। नर्सिंग कॉलेज की प्रथम मंजिल लगभग तैयार हो गई है। जल्द ही पूरा नर्सिंग कॉलेज अपने पूर्ण आकार में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed