{"_id":"690ba378334009ee610d246a","slug":"crushing-season-of-kisan-sahakari-and-uttam-sugar-mills-begins-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-162350-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसान सहकारी और उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसान सहकारी और उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन
सरसावा/लखनौती। सरसावा की किसान सहकारी चीनी मिल और लखनौती के शेरमऊ स्थित उत्तम शुगर मिल के पेराई सत्र का विधि विधान से शुभारंभ कर दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है।
सरसावा के पेराई सत्र का नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी और डीएम मनीष बंसल ने केन कैरियर में गन्ना डालकर उद्घाटन किया। आचार्य कुलदीप दीक्षित ने पूजा-अर्चना कराई। अतिथियों ने गन्ने से भरी पहली भैंसा बोगी के किसान गांव सैदपुरा निवासी मांगेराम, पहली ट्रैक्टर-ट्रॉली के किसान गांव सलेमपुर निवासी प्रदीप धीमान को माला और शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। चीनी मिल जीएम गुलशन कुमार, बोर्ड उपाध्यक्ष प्रमोद राणा, सीए सौरभ बंसल, चीफ इंजीनियर हिमांशु गर्ग, चीफ केमिस्ट विजयपाल, सीसीओ अंकित कुमार आदि रहे।
लखनौती के उत्तर शुगर मिल शेरमऊ में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, मिल उपाध्यक्ष सुखजिन्द्र सिंह सहित गणमान्य लोगों ने चेन में गन्ना डाल कर सत्र का शुभारंभ किया। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार का किसानों की खुशहाली के लिए पूरा ध्यान है। इसलिए गन्ने का भाव बढ़ाया गया है। गन्ने की पहली ट्राॅली लाने पर फेरूमजरा निवासी विपिन, बुग्गी लाने पर ढोला माजरा निवासी कृष्णा देवी को उपहार व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यज्ञ पंडित मनोज शास्त्री व गुरुवाणी का पाठ ग्रंथी सतनाम सिंह ने किया। प्रबंधक मानव संसाधन आईपी यादव, डी शंकर लाल शर्मा, जीएम केन परमिंदर राठी, मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन अरविंद कुमार, गन्ना महाप्रबंधक पीके राठी आदि रहे।