{"_id":"3a47100408b5d0c65038b3513eaae31d","slug":"crowd-of-candidates-will-come-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज उमड़ेगा अभ्यर्थियों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज उमड़ेगा अभ्यर्थियों का हुजूम
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बृहस्पतिवार से शुरू हो रही सेना भर्ती रैली को लेकर नगर के लोग सतर्क रहें। लगातार दस दिन तक सेना भर्ती में आने वाले हजारों अभ्यर्थियों का रेला शहर के बीच से गुजरेगा। ऐसे में शहरवासी सतर्कता के साथ ही शहर में अपने कामकाज निपटाएं। रैली वाले अभ्यर्थियों के मार्गों की जगह दूसरे वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करना अन्य लोगों के लिए बेहतर होगा।
शहर में हजारों अभ्यर्थियों का रेला देखते हुए ही एसएसपी आरपीएस यादव ने आयोजन से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों, थानों और चौकियों के प्रभारियों और सामाजिक संस्थाओं को निर्देशित किया है कि भर्ती होने तक शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों से लेकर रिमाउंट डिपो तक पड़ने वाले प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्थित करने में सहयोग के साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाने में एक दूसरे की मदद की जाए।
उनकी ओर से रेलवे प्रशासन को भी भरोसा दिलाया गया है कि अभ्यर्थियों की भीड़ में किसी उत्पात या विवाद से यात्रियों को बचाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ को सिविल पुलिस का सहयोग भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षा होगी चाक चौबंद
शहर के थाना जनकपुरी से भर्ती रैली वाले रिमाउंट डिपो ग्राउंड तक जाने वाले रूट पर दर्जनों घर अब सेना एवं पुलिस के जवानों के घने पहरे और कैद की हालत में रहेंगे।
इन घरों के सामने बैरिकेडिंग और सेना के जवानों की तैनाती रहेगी और आसपास का सारा रूट बाधित होगा।
परीक्षार्थियों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी
सेना भर्ती रैली के दौरान शहर में अभ्यर्थियों के हुजूम के बीच बोर्ड परीक्षार्थियों खासकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन तमाम इंतजाम के दावे कर रहा है। एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सेना भर्ती के लिए बाधित रहेगा दून हाईवे
सेना भर्ती रैली के दौरान सहारनपुर-देहरादून हाईवे बाधित रहेगा। इस हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के लिए अब वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक यातायात ओमबीर सिंह ने भर्ती रैली के लिए रूट डायवर्जन लागू कर वैकल्पिक मार्गोँ से ही वाहनों के संचालन के निर्देश दिए हैं। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक सेना भर्ती रैली ग्राउंड की ओर देहरादून हाईवे के डिवाइडर के दाएं ओर से दुपहिया या हल्के वाहन निकालने के प्रयास किए जाएंगे।
हालांकि यह व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ और उनके नियंत्रण होने की स्थिति पर ही निर्भर करेगी। बता दें कि पिछली बार की भर्ती रैली में इस हाईवे पर डिवाइडर नहीं थे। इसीलिए एक साइड से हल्के वाहनों के संचालन के विकल्प का प्लान बनाया जा रहा है।