फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd increased, special trains started operating, bus trips increased

Saharanpur News: बढ़ी भीड़, स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ शुरू, बसों के बढ़ाए गए फेरे

Sat, 12 Jul 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crowd increased, special trains started operating, bus trips increased
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा शुरू होते ही ट्रेनों और रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। आलम यह है कि ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिलने पर खड़े होकर सफर तय करना पड़ रहा। ऐसे में रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को चला दिया है, वहीं परिवहन निगम ने भी बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन हो गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद है। कांवड़ मार्गों पर एक तरफ कांवड़िये चल रहे हैं, तो दूसरी तरफ वाहनों का आवागमन हो रहा है। महानगर में 42 कटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। रेलवे रोड के बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसें कांशीराम कॉलोनी में स्थानांतरित दी गईं। अब महानगर में कांशीराम कॉलोनी व मानकमऊ से ही बसों का संचालन हो रहा है। कांवड़ यात्रा की वजह से बसों व ट्रेनों में एकाएक भीड़ गई है।
विज्ञापन

दिल्ली से शामली और सहारनपुर तक चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने विस्तार करते हुए हरिद्वार तक कर दिया है। यह स्पेशल ट्रेनें 25 जुलाई तक हरिद्वार तक चलेंगी, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, परिवहन निगम ने देहरादूून, हरिद्वार, दिल्ली, अंबाला आदि रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों के फेरों में इजाफा किया है। क्योंकि, सावन के महीने में हरिद्वार के लिए बड़ी संख्या में यात्री रोडवेज बसों के माध्यम से जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed