फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd in markets, not following social distancing

बाजारों में भीड़, सोशल डिस्टेंस का नहीं कर रहे पालन

Fri, 04 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Crowd in markets, not following social distancing
कोरोना कर्फ्यू में मिली छूट के दौरान बाजोरिया रोड़ पर नर्सिंग हॉम के बाहर लगी मरीजो की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा होने पर जहां राहत मिली है, वहीं लोगों की लापरवाही बाजारों में कम नहीं हो रही है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट में बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। पुलिस की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी चौक फव्वारा, सब्जी, मोरगंज बाजार, नखासा बाजार, खानआलपुरा, बाजोरिया रोड, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, कोर्ट रोड, घंटाघर, खलासी लाइन, शारदानगर आदि इलाकों में सुबह के समय दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी, जहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन होता नजर नहीं आया है। वही, पुलिस ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर अभियान चलाकर बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मास्क न लगाने पर 98 लोगों के चालान काटे गए। इसके अलावा शाम के समय चेकिंग के दौरान भी कार्रवाई की गई है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

जामा मस्जिद पर फल व सब्जी की खरीदारी करते लोग

जामा मस्जिद पर फल व सब्जी की खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

कोरोना कर्फ्यू में मिली छूट के दौरान फुव्वारा चौक से लेकर मोरगंज तक राशन की खरीदारी करती भीड़

कोरोना कर्फ्यू में मिली छूट के दौरान फुव्वारा चौक से लेकर मोरगंज तक राशन की खरीदारी करती भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed