फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd in markets increased in festivals

त्योहारों में भीड़ ने बढ़ाया बाजारों में जाम

Tue, 03 Nov 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crowd in markets increased in festivals
कोर्ट रोड़ से लेकर कलेक्ट्रेट तिराहे तक लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्योहारों के बीच बाजारों में बढ़ रही लोगों की भीड़ जाम की समस्या को और बढ़ा रही है। यातायात माह में सड़कों से बाजारों तक ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के दावों के बीच जाम के हालात बने हुए हैं। करवा चौथ से लेकर अन्य त्योहारों की तैयारी में महिलाएं और अन्य लोग इन दिनों जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर का दिल कहे जाने वाले कोर्ट रोड से लेकर यहां के प्रमुख बाजारों नेहरू मार्केट, नखासा बाजार, मोरगंज, शहीद गंज, रायवाला बाजार सहित अन्य जगहों पर इन दिनों दुपहिया और तिपहिया वाहन तक निकलने मुश्किल हो रहे हैं।
विज्ञापन

पुराने शहर के बाजारों में ई-रिक्शा संचालन और अतिक्रमण के कारण कई बार एक से तीन घंटे तक जाम के हालात रहे। वहीं, नए शहर में कोर्ट रोड पर लोग दोपहर से शाम तक जाम से जूझते रहे। यहां दुपहिया, तिपहिया से लेकर अन्य वाहनों के कारण जाम खोलने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। सहायक पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार त्योहारी मौसम में भीड़ पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए होमगार्ड और पीआरडी जवान साथ में लगाए गए हैं। लेकिन ज्यादातर जाम बाजारों में अतिक्रमण के कारण हो रहा है। त्योहारी सीजन में अधिकतर व्यापारियों ने सामान बाहर रखना शुरू कर दिया है। अब कुछ जगहों पर स्काउट गाइड और एनसीसी कैडेटों की मदद लेने की भी तैयारी की जा रही है।

त्योहारो के चलते नहरू मार्केट में लगे जाम में फंसे वाहन और पुलिस

त्योहारो के चलते नहरू मार्केट में लगे जाम में फंसे वाहन और पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed