फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd in Mandi, rates of fruits and vegetables increased

मंडी में उमड़ी भीड़, फल और सब्जियों के रेट बढ़े

Tue, 24 Mar 2020 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Crowd in Mandi, rates of fruits and vegetables increased
सहारनपुर में लॉकडाउन में मिले समय में राशन खरीदते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार को जनपद की मंडियों में खरीदारी को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सहारनपुर की चिलकाना रोड स्थित मंडी में जबरदस्त भीड़ रही। मंडी में फल और सब्जियों की भरपूर मात्रा होने के बाद भी लोगों में खरीदारी को लेकर होड़ लगी रही। शहर और कस्बों की विभिन्न मंडी में कई विक्रेताओं ने फुटकर में सब्जियों और फलों के रेट बढ़ाकर बेचा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सहारनपुर के चिलकाना रोड स्थित मंडी, देवबंद, छुटमलपुर, सरसावा, गागलहेडी, चिलकाना, नानौता, नकुड, बेहट, शाकुंभरी, मिर्जापुर सहित अन्य कस्बों में लोगों और फुटकर व्यापारियों की भीड़ लग गई। लोगों ने फल और सब्जियों की जमकर खरीदारी की। सहारनपुर मंडी पहुंचे एडीएम ई एसबी सिंह, एडीएम एफ विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एसके सोनी, उप निदेशक मंडी रिंकी जायसवाल, मंडी सचिव नीलिमा गौतम ने निर्देश दिए कि मंडी में फुटकर विक्रेता ही फल एवं सब्जी खरीदने के लिए आएं। उन्होंने सुबह आठ बजे मंडी को बंद करा दिया। शिव विहार निवासी नीरज कुमार और न्यू आवास विकास कालोनी निवासी टिंकू चौधरी ने बताया कि आलू 40 रुपये किलो, मटर 60 रुपये किलो, गोभी एवं टमाटर 50 रुपये किलो, अंगूर 100 रुपये किलो और संतरा 60 रुपये किलो के हिसाब से खरीदारी की।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर फल एवं सब्जियों के थोक एवं आवक
जिंस------- थोक रेट प्रति क्विंटल------- मंडी में आवक
सेब------------5625 रुपये-----------------90 क्विंटल
केला-----------1275 रुपये----------------150 क्विंटल
संतरा-----------2500 रुपये---------------90 क्विंटल
पपीता----------1500 रुपये----------------300 क्विंटल
आलू------------1400 रुपये---------------1020 क्विंटल
प्याज-----------1650 रुपये---------------653 क्विंटल
मटर------------1400 रुपये----------------40 क्विंटल
टमाटर----------1150 रुपये----------------330 क्विंटल
गोभी------------1640 रुपये----------------50 क्विंटल
कददू-------------1250 रुपये----------------40 क्विंटल
लौकी-------------1150 रुपये----------------40 क्विंटल
---------------------
चिलकाना रोड स्थित मंडी समिति के आंकड़ों के अनुसार फल एवं सब्जियों के औसत रेट और 24 मार्च की आवक।
फल सब्जियों की कोई कमी नहीं: मंडी सचिव
चिलकाना रोड स्थित मंडी समिति की सचिव नीलिमा गौतम ने बताया कि मंडी में फल और सब्जियों की कोई कमी नहीं है और ना ही थोक रेट में कोई खास बढ़ोतरी हुई है। मंडी में आलू प्याज से लेकर अन्य मौसमी सब्जियों की आवक बराबर हो रही है। उन्होंने कहा कि मंडी में केवल फुटकर व्यापारी ही खरीदारी के लिए आएं। आम लोग फुटकर विक्रेताओं से फल एवं सब्जियां खरीदें।

सहारनपुर में लॉकडाउन में मिले समय में सब्जी खरीदते लोग

सहारनपुर में लॉकडाउन में मिले समय में सब्जी खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन में मिले समय में राशन खरीद कर लेजाते लोग लगा जाम

सहारनपुर में लॉकडाउन में मिले समय में राशन खरीद कर लेजाते लोग लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed