फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crores of rupees were spent, the power system collapsed in the first storm and rain

Saharanpur News: करोड़ों खर्च, पहली आंधी-बारिश में ही बिजली व्यवस्था धड़ाम

Sat, 12 Apr 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees were spent, the power system collapsed in the first storm and rain
कोर्ट रोड पर ट्रांसफार्मर ठीक करते विद्युत कर्मी ,स्रोत विभाग
सहारनपुर। बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम छह महीने से लाइनें, ट्रांसफार्मर बदलने, नई लाइनें डालने और पुरानी की मरम्मत करता आ रहा है। बिजली उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई। 50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। अधिकारी बेहतरी का दावा करते रहे, लेकिन सीजन की पहली बारिश और आंधी में ही सारे दावे धड़ाम हो गए। कहीं ट्रांसफार्मर जवाब दे गए तो कहीं पर पेड़ गिरने से लाइन टूट गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश और आंधी चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। महानगर के बापूजी नगर, नवादा रोड, गोविंद नगर, अंबाला रोड, रायवाला, ज्ञानागढ़, आवास विकास, विजय कॉलोनी आदि में बिजली गुल रही। कहीं पांच घंटे तो कहीं पर आठ से ज्यादा घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली जाने से मोहल्ले-कॉलोनियों में अंधेरा छाया रहा। यह हाल तब है जब विद्युत निगम करोड़ों रुपये खर्च कर चुका है। आने वाले दिनों में विद्युत निगम कैसे बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करा पाएगा।
विज्ञापन

-------
-- बिजली आपूर्ति में नहीं हुआ कोई सुधार
करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी विद्युत आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो पाया है। अप्रैल माह में ही बिजली झटके लेने लगी है। जैन बाग बिजलीघर की स्थिति बेहद खराब बनी है। इस बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में दिनभर रोस्टिंग के साथ ही एक-एक घंटे के कट लग रहे हैं। यहां के लोगों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से हुआ खराब
सरसावा में बृहस्पतिवार देर रात आंधी के चलते अंबाला रोड पर केके पैलेस के सामने बिजली गिरने से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इस क्षेत्र के लोग पूरी रात बिना बिजली के गुजारी। शुक्रवार सुबह विद्युत कर्मियों ने दूसरे ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़कर विद्युत सप्लाई चालू कराई। अंबाला रेाड, बुढेड़ा रोड पर पेड़ गिरने के कारण खंभे और तार टूट गए।

------
लाइनों पर गिरी पेड़ों की टहनियां, आठ घंटे बाद आई बिजली
बिहारीगढ़ के विद्युत वितरण उपकेंद्र तोता टांडा के दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से करीब आठ घंटे गायब रही। रात में गई बिजली शुक्रवार सुबह नौ बजे सुचारु हो सकी। यहीं हाल लखनौती समेत पानापुर, गुरु नानकपुरा, शकरपुर आदि गांवों का रहा। यहां रातभर बिजली बाधित रही। बड़गांव क्षेत्र में भी बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed