फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crop of Haji Iqbal's attached benami lands auctioned for 39 lakhs

खनन माफिया की कुर्क बेनामी जमीनों में लगे बाग की फसल 39 लाख में नीलाम

Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crop of Haji Iqbal's attached benami lands auctioned for 39 lakhs
बेहट (सहारनपुर)। खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल की कुर्क की गई बेनामी जमीनों में लगे आम के बागानों की फसल की शुक्रवार को प्रशासन ने 38.66 लाख रुपये में नीलामी की है।
विज्ञापन

बता दें, कि पिछले दिनों पुलिस प्रशासन ने मिर्जापुर पोल, अली अकबरपुर, शाहपुर गाड़ा व शेरपुर पेलो में हाजी मोहम्मद इकबाल की बेनामी संपत्तियों को कुर्क किया था। कुर्क की गई जमीनों में आम के बाग है। शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने आम की फसल का नीलाम किया। नायब तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया, कि अली अकबरपुर में 2.294 हेक्टेयर आम के बाग की फसल का नीलम 7 लाख रुपये, शाहपुर गाड़ा में 4.780 हेक्टेयर में आम के बाग की फसल की नीलामी 18.40 लाख रुपये व मिर्जापुर पोल में 4 हेक्टेयर आम की फसल का नीलाम 8.91 लाख रुपये में हसन पुत्र आरिफ निवासी मिर्जापुर के नाम छोड़ा गया है। इसके अलावा शेरपुर पेलो में 3.238 हेक्टेयर आम की फसल का नीलम 4.35 लाख रुपये में असगरपुर निवासी राशिद पुत्र जाहिद के नाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed