{"_id":"5a5a63944f1c1be5408b4b76","slug":"crocodile-found-in-farmer-s-farm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस में मिला मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म हाउस में मिला मगरमच्छ
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खुशहालीपुर के फार्म हाउस में मिले मगरमच्छ के साथ ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खुशहालीपुर गांव के पास स्थित एक भाजपा नेता के फार्म हाउस में शुक्रवार को मगरमच्छ मिला। सुरक्षा गार्ड ने उसे देखा तो सूचना दी। बाद में पुलिस और वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पिंजरे में बंद करके ले गई। बाद में उसे शिवालिक के जंगल में छोड़ दिया गया।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर में भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर का फार्म हाउस है। शुक्रवार शाम सात बजे उनके फार्म हाउस के गेट पर एक मगरमच्छ आ गया। वहां तैनात गार्ड ने उसे देखा। पहले तो वह घबरा गया। बाद में उसने वहां मौजूद अन्य लोगाें और भाजपा नेता को सूचना दी।
भाजपा नेता ने वन विभाग और थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ को सूचना दी। रात नौ बजे मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ लाए पिंजरे में बंद करके ले गई। मगरमच्छ की लंबाई करीब पांच फीट थी।
विज्ञापन
यह मादा थी। उधर, फार्म हाउस पर मगरमच्छ मिलने की जानकारी मिलने पर आसपास के गांवों के लोग भी उसे देखने पहुंचे।
माना जा रहा है कि फार्म हाउस की बगल से बहने वाली सोलानी नदी से निकलकर किसी तरह मगरमच्छ इस क्षेत्र में आ गया जो फार्म हाउस तक पहुंच गया।