फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Criminals in panic since Yogi government was formed: Bhola

योगी सरकार बनने के बाद से दहशत में अपराधी: भोला

Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Criminals in panic since Yogi government was formed: Bhola
सहारनपुर। बुलंदशहर के सांसद डाक्टर भोला सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, तब से कानून का राज स्थापित हुआ है। योगी सरकार में अपराधियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग स्थित गुर्जर भवन में भाजपा द्वारा देर शाम आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सांसद डाक्टर भोला सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन का पालन कराते हुए राज्य की सभी 119 चीनी मिलों को सफलतापूर्वक चलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया और आज दुनिया भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में देखने लगी है। विदेशों में रह रहे भारतीयों को जब किसी भी तरह की परेशानी हुई तो उनको तुरंत सहायता मिली है।
विज्ञापन

भोला सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों ने 70 वर्षो के अत्याचार और अनाचार को खत्म करने का काम किया। आज देश में चहुमुखी विकास हो रहा है, जबकि पूर्व की सरकारों में आए दिन घोटाले होते थे। हमारी सरकार ने दिव्यांगों के लिए काम किया और किन्नर समाज की परेशानियों को देखते हुए किन्नर आयोग का गठन किया है। इसी तरह सर्वसमाज के लिए अनेक कार्य हुए हैं। समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधानसभा प्रभारी कुश पुरी, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग, ब्लॉक प्रमुख सोनिया, चौधरी राजकुमार, किशोर शर्मा, विपिन कुमार, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, उमेश धीमान, संजय लाला, राजीव गुप्ता, संजीव शर्मा, पंकज गुप्ता, कर्म सिंह सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed