फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   criminals' car ran over motorcyclist, and when they encountered barricade, they sped away in reverse gear

Saharanpur News: बदमाशों की कार ने बाइक सवार को कुचला, बेरीकेडिंग होने पर बैक गियर में दौड़ाई कार

Sat, 03 Jan 2026 08:15 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 08:15 PM IST
सार

सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में बदमाशों की कार ने बाइक सवार शीतल (53) निवासी मायाहेड़ी को कुचल दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस पीछा कर रही थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
criminals' car ran over motorcyclist, and when they encountered barricade, they sped away in reverse gear
इलाज के दौरान बाइक सवार शीतल की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस किसी मामले में वांछित चल रहे कार सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। पीछा करते समय पुलिस उत्तराखंड से सहारनपुर की सीमा में पहुंच गई। पुलिस शेखपुरा कदीम तक बदमाशों के पीछे पहुंची और उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। इसी दौरान बदमाशों ने कार को बैक गियर में तेज रफ्तार से भगा दिया। कार के पीछे बाइक सवार शीतल निवासी मायाहेड़ी थाना नागल आ रहा था, जो कार की चपेट में आ गया। बदमाश शीतल को रौंदते हुए मौके से भागने में कामयाब हुए। घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शीतल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद इलाज के दौरान शीतल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

 

हरियाणा के बताए जा रहे बदमाश

कार सवार बदमाश हरियाणा के बताए जा रहे है, जो उत्तराखंड से आ रहे थे। सहारनपुर की सीमा में आने पर यहां की पुलिस भी अलर्ट हुई। बताया जा रहा है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसकी पुलिस को भनक लग गई थी। 



सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कार सवार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आलाधिकारियों का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में बदमाशों की कार ने बाइक सवार शीतल (53) निवासी मायाहेड़ी को कुचल दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस पीछा कर रही थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed