फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Criminal shot in leg in encounter, two arrested

Saharanpur News: मुठभेड़ में बदमाश की टांग में लगी गोली, दो गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Criminal shot in leg in encounter, two arrested
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस की दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली टांग में लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया, जिसे काॅबिंग के पुलिस ने गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से लूट की बाइक, मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी सतेंद्र प्रकाश टीम के साथ शुक्रवार की रात एक बजे बालपुर-शंकलापुरी मार्ग पर नहर पुल के नीचे चेकिंग कर कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक नहर की पुलिया से नीचे उतरे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने बाइक को तेजी से दौड़ा लिया। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक स्लिप होने पर बदमाश नीचे गिर गए और खेतों की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शोएब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी निवासी सड़क दूधली टांग में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी रहमान पुत्र कुर्बान निवासी अकबर काॅलोनी खाताखेड़ी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने कांबिंग के बाद रहमान को भी पकड़ लिया गया। बदमाशों के पास से लूट की बाइक, मोबाइल, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चाकू मारकर युवक से की थी लूटपाट
देहात कोतवाली प्रभारी सतेंद्र प्रकाश ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को जानकारी दी कि बरामद बाइक और मोबाइल उन्होंने 16 जनवरी को चिलकाना रोड पर एक युवक से लूटे थे। विरोध करने पर युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था। शुक्रवार की रात भी वह लूट की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश अनपढ़ हैं और दिन में मजदूरी करते हैं। आरोपी रात में लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed