फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women told in police station, shutdown of illegal liquor

थाने में महिलाएं बोली, अवैध शराब का करोबार बंद कराओ

Mon, 16 Oct 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women told in police station, shutdown of illegal liquor
देवबंद थाने में पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में कच्ची शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए रविवार को लच्छीपुर (ईस्सरपुर) गांव की दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली में जाकर पुलिस से अवैध शराब माफियाओं पर नकेल कसने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


रविवार की शाम लच्छीपुर गांव की दर्जनों महिलाएं ग्राम प्रधान सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची। जहां उन्होंने कोतवाल पंकज कुमार त्यागी से मिलकर गांव में हो रहे कच्ची शराब के धंधे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि गांव में कुछ लोग कच्ची शराब निकालने व बेचने का काम करते हैं। जिससे युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ रहा है। आरोप है कि पूर्व में वह शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आज तक पुलिसआरोप यह भी है कि शराब माफिया पुलिस के संरक्षण में अवैध धंधा चला रहे हैं। उन्होंने शराब के धंधे पर प्रतिबंध लगाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।


जिस पर कोतवाल ने महिलाओं को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चंद्रो, बिमला, संगीता, नगीनी, सादिका, रामवती, कौशल्या, प्रभा, चंदनी, बिमला देवी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed