फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wine sold 10 thousand, a thousand fined P

शराब बेची तो 10 हजार, पी तो एक हजार का जुर्माना

Tue, 06 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wine sold 10 thousand, a thousand fined P
शराब की भट्टियां तलाशते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नागल के गांव सोहनचिड़ा में अवैध शराब की कसीदगी व बिक्री के विरुद्ध ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जंगल पहुंच अवैध भट्टियों को ध्वस्त करने के साथ ही वहां बरामद सामान को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बाद में गांव में पंचायत कर निर्णय लिया किया शराब बेचने वाले पर दस हजार रुपये और पीने वाले पर एक हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गांव सोहनचिडा में अवैध शराब का कारोबार एकाएक बढ़ गया है। आस पास के गांवों के शराबी शाम ढलते ही

सोहनचिडा का रुख करने लगते हैं। जहां दुकान लगाकर शराब की बिक्री होती है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गांव में छापेमारी की। कई बार शराब पकड़ी जबकि बेचने वाले एक बार भी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


गांव का माहौल खराब होता देख ग्राम प्रधान अतंशमा के पिता अमजद गाड़ा ने ग्रामीणों की पंचायत की। समस्या से निपटने के लिये राय मांगी। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


कि जो व्यक्ति गांव में शराब बेचता पाया गया उसे ग्रामीणों द्वारा गठित कमेटी को दस हजार रुपये व पीने वाले को एक हजार रुपये जुर्माना देना        होगा। कमेटी में अमजद, जव्वाद, जुबैर, साजिद, मरगूब, कफील, फारूख, बाबूराम, अशोक, सिप्पा,  यशपाल, जगदीश, महेन्द्र, वीरसिंह को शामिल किया गया।  


पंचायत के बाद ग्रामीणों ने जंगल में छापेमारी कर शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया और वहां मिले उपकरणों को कब्जे में ले लिया। इससे शराब कसीदगी करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed