फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Viral videos of couples having finally picked Krnee

प्रेमी युगलों की वीडियो वायरल करनेे वाले दबोचे

Mon, 28 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Viral videos of couples having finally picked Krnee
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पुलिस ने प्रेमी युगलों की प्रेमालाप करते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ताजी घटना 26 नवंबर की है, जब प्रेमी युगल जंगल में प्रेमालाप कर रहा था तो गिरोह के सदस्यों ने उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, महिला के साथ अश्लील हरकत भी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को धर-दबोचा, जबकि चार लोग फरार हैं। उनके पास से छह सीडी और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 26 नवंबर को एक प्रेमी जोड़ा बेहट के जंगल में था। इसी दौरान गिरोह के सदस्यों ने छुपकर उनकी वीडियो बना ली। इसके बाद उन्होंने प्रेमी जोड़े को वीडियो वायरल करने का डर दिखाते हुए ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही युवती के साथ छेड़छाड़ भी की। रुपये देने के आश्वासन के बाद प्रेमी जोड़े को छोड़ा गया। इस संबंध में पीड़ितों ने बेहट थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

मामला एसएसपी मनोज तिवारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी देहात रफीक अहमद के निर्देशन में सर्विलांस टीम और थाना बेहट को प्रेमी जोड़े की मान मर्यादा को गोपनीय रखते हुए शरारती युवकों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।


27 नवंबर यानी रविवार को सर्विलांस टीम ने उक्त वीडियो की जांच करते हुए युवकों को चिह्नित कर बेहट पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उनके पास से छह अश्लील सीडी, एक स्मार्ट फोन बरामद किया है। आरोपियों को पकड़ने वालों में सर्विलांस सेल की टीम में निरीक्षक कुलदीप सिंह, उप निरीक्षक मुबारिक हसन, कांस्टेबल विनीत तोमर, कांस्टेबल यशपाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed