{"_id":"c0bf7501d2780e776459ff1ed54c673b","slug":"villagers-and-barati-assault-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों-बारातियों में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों-बारातियों में मारपीट, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पिलखना में बारद्वारी के दौरान मामूली विवाद में ग्रामीणों और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ के छह लोगों को चोटें आई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई दोनों पक्षों में सुलहनामा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सहारनपुर रोड पर स्थित गांव पिलखना में मंगलवार को दलित रामपाल की लड़की की गांव तासीपुर थाना नागल से रविंद्र पुत्र मांगेराम की बारात आई थी। बाराती व्रविंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे में बारद्वारी में डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे, तभी गांव के कुछ युवकों ने डीजे पर बज रहे गाने की जगह दूसरा गाना बजाने की मांग की।
इस पर बाराती गाना नहीं बदले जाने की बात पर अड़ गए। इसी बात से गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों के साथ मारपीट की। बारातियों ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया तथा घरों की छतों से भी पथराव किया गया। इसमें बाराती शीशपाल, मुन्ना, दीपक तथा अक्षय कुमार को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
उधर, गांव पिलखना के ओमपाल आदि ने आरोप लगाया कि बाराती शराब पीकर महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। मना करने पर बारातियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।