{"_id":"607f07b28ebc3e592071ed2e","slug":"up-crime-news-police-has-revealed-the-theft-of-the-house-of-bjp-leader-kl-arora-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेता के घर चोरी का सनसनीखेज खुलासा, हत्थे चढ़ा नैपाली नौकर, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: भाजपा नेता के घर चोरी का सनसनीखेज खुलासा, हत्थे चढ़ा नैपाली नौकर, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
Tue, 20 Apr 2021 10:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:26 PM IST
सार
भाजपा नेता और आईआईए के पूर्व चेयरमैन केएल अरोड़ा के घर 40 लाख की चोरी को अंजाम देने वाला नेपाली नौकर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा नेता और आईआईए के पूर्व चेयरमैन केएल अरोड़ा के घर 40 लाख की चोरी को अंजाम देने वाला नेपाली नौकर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया। राकेश सिनेमा पटरी से टैक्सी पकड़ी और उसके बाद उत्तराखंड से दूसरी टैक्सी में सवार होकर पीलीभीत बॉर्डर होते हुए नेपाल भाग गया। पुलिस टीमों ने उसे दो दिन बाद नेपाल में दबोचा, लेकिन उसके खिलाफ वहां कोई आपराधिक मामला दर्ज न होने की वजह से पुलिस उसे सहारनपुर नहीं ला सकी।
विज्ञापन
सहारनपुर में मंगलनगर निवासी केएल अरोड़ा अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के ताऊ भी है। 15 मार्च की रात उनके नेपाली नौकर दिनेश ने उस समय वारदात की, जब केएल अरोड़ा परिवार के साथ भतीजे की शादी में शामिल होने गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीओ चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि दिनेश ने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया। 37 लाख के जेवरात और तीन लाख रुपये की नगदी ले गया। घटना से पूर्व ही उसने राकेश सिनेमा पटरी पर टैक्सी बुला रखी थी, जिसमें वह अपने साथी के साथ हरिद्वार गया और फिर नेपाल भाग गया।
विज्ञापन
दिनेश ने बताई पूरी वारदात
नगर कोतवाली पुलिस टीम एक सप्ताह तक नेपाल में रही और दिनेश को दबोच लिया, लेकिन माल बरामद नहीं कर पाई। वहां कोई आपराधिक मामला दर्ज न होने की वजह से नेपाल पुलिस ने उसे भारत नहीं लाने दिया। हाल ही में पुलिस के साथ केएल अरोड़ा भी नेपाल गए थे, जहां दिनेश ने बताया कि उसने कैसे वारदात की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर सख्ती: प्रदेश में हर सप्ताह दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, मेरठ में तीन दिन रहेगी बंदी, ये रही बड़ी वजह
दूतावास की प्रक्रिया पूरी कर लाएंगे भारत
पुलिस दिनेश को गिरफ्तार कर सहारनपुर लाएगी। इसके लिए दूतावास की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपी से चोरी से किया गया सारा माल बरामद किया जाएगा। - चंद्र प्रकाश शर्मा, सीओ प्रथम
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: वोट न देने पर बुजुर्ग की हत्या, फिर बेटे को बुरी तरह पीटा, इलाके में फैली सनसनी