फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime News: A woman and girl have sexually assaulted in Saharanpur city

यूपी में बढ़ते यौन शोषण के मामले: महिला व युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस अफसरों के दावों पर उठ रहे सवाल

Tue, 19 Oct 2021 12:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Oct 2021 12:04 AM IST
सार

सहारनपुर में दुष्कर्म की दो वारदातों को अंजाम दिया गया। यहां एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। वहीं एक युवक पर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP Crime News: A woman and girl have sexually assaulted in Saharanpur city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे यौन शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सहारनपुर जनपद में दुष्कर्म की दो अलग-अलग वारदात हो गई, जिससे पुलिस अधिकारियों के सुरक्षा दावों पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


देवबंद के खानकाह चौकी क्षेत्र में महिला और युवती के साथ दुष्कर्म करने के दो अलग-अलग मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने एक मामले में तहरीर के आधार पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात में मोहल्ला शाह बुखारी निवासी असीम मौका पाकर घर में घुस गया और बुरी नीयत से उसे दबोच लिया। आरोप है कि असीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके द्वारा शोर मचाने पर परिजन जाग गए। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी की रैली की तैयारी तेज, शाहिद अखलाक जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला


खानकाह चौकी इंचार्ज असगर अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी तरफ क्षेत्र में चर्चा है कि महिला और युवक के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला

उधर, दूसरे मामले में तलहेड़ी चुंगी निवासी युवती के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed