फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two thieves stolen, revealing stolen goods

दो चोर दबोचे, खुलासा कर चोरी का सामान बरामद

Fri, 17 Nov 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two thieves stolen, revealing stolen goods
पकड़े गए चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व सिद्धार्थ इनक्लेव में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान एवं दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सदर बाजार पुलिस क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ एंक्लेव में 14 नवंबर की रात को बंद मकान में चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस चोरी का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी के गेट से चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम रवि एवं अमरदीप उर्फ माडू निवासी ग्राम ताहरपुर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे एवं कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम ताहरपुर में स्थित भूसे की दुकान से आरओ मशीन, बैटरा, इनवर्टर तथा एक सफेद रुमाल में बंधे एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बच्चे के कंगन, दो जोड़ी बिछुए बरामद किए हैं।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ इनक्लेव में चोरी के अलावा 5 अक्तूबर की रात चुन्हेटी फाटक के पास स्थित मिनरल फैक्ट्री में घुसकर जनरेटर के अल्टीनेटर के लोहे के सामान चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed