फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two smugglers arrested, 68 cow rescued in Behat

दो तस्कर पकड़े, 68 गोवंश मुक्त कराएं

Sun, 12 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Sun, 12 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested, 68 cow rescued in Behat
बेहट पुलिस द्वारा तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गया गोवंश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पड़ोसी राज्य हरियाणा से बड़ी संख्या में गोवंश लेकर आ रहे दो तस्करों को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर उसंड़ गांव के पास गांगरोह नदी में पकड़ लिया। तस्करों के कब्जे से 68 जिंदा गोवंश को मुक्त कराया गया, जिन्हें उसंड गांव के प्राथमिक विद्यालय में पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। पकड़े गए आरोपियों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर में करीब दो बजे कोतवाली पुलिस को कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी कि दो तस्कर गांव उसंड़ के  पास गांगरोह नदी के रास्ते से बड़ी संख्या में गोवंश लेकर आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों तस्करों को गांगरोह नदी में धर दबोचा।
विज्ञापन


उनके कब्जे से 68 जिंदा गोवंश मुक्त  कराया गया, जिनमें सांड, गाय, बैल व बछड़े शामिल है। पुलिस ने मुक्त कराए गए गोवंश को गांव उसंड के प्राथमिक विद्यालय में पुलिस सुरक्षा में रखा है, जबकि दोनों तस्करों को पुलिस कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई लोकेंद्र राणा ने तस्करों के हवाले से बताया कि गोवंश हरियाणा के खिजराबाद से लेकर आ रहे थे, जिन्हें थाना फतेहपुर गांव खुजनावर पहुंचाना था। तस्कर अली अहमद पुत्र लालद्दीन गांव पिलौड़ी, थाना माजरा, जिला सिरमोर (हिमाचल प्रदेश) व सलामुद्दीन पुत्र फतिया गांव चाणचक, थाना सढ़ौरा, जिला यमुनानगर (हरियाणा) समेत हरियाणा के थाना खिजराबाद के गांव कासनी निवासी कुर्बान पुत्र काला के खिलाफ गोवंश निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed