फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Irrigation Department appointments in the name of fraud busted

सिंचाई विभाग में नियुक्तियों के नाम पर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ 

Fri, 21 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Department appointments in the name of fraud busted
ठगी - फोटो : amarujala
सहारनपुर के देवबंद में  सिंचाई विभाग में नियुक्तियों के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने देवबंद क्षेत्र के गुनारसा और बिजनौर जिले के जलीलपुर और किरतपुर से चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि गुनारसा गांव में ही इस मामले में 19 लोगों से करीब सवा करोड़ रुपये ठगे गए हैं। करीब छह माह से सिंचाई विभाग में सींचपाल (पतरोल) की नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था।
विज्ञापन


एक स्टिंग से खुलासे के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहारनपुर और बिजनौर में दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। देवबंद के गुनारसा गांव निवासी रवि कुमार ने खुलासे के बाद कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने इसी गांव के अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसका बेटा आशू कुमार अभी फरार है। अशोक पर आरोप है कि उसने रवि कुमार को सींचपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब साढ़े छह लाख रुपये हड़प लिए गए।

पुलिस ने इस मामले में बाप बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अरोप है कि इस मामले में गिरफ्तारी के लिए बिजनौर गई सहारनपुर पुलिस ने जलीलपुर में महिला बीडीओ सुधा पाठक और किरतपुर बीडीओ शैलेंद्र व्यास


को दफ्तर से खींचकर गाड़ी में डाल लिया। दोनों अफसरों के साथ पुलिसकर्मियों ने जमकर अभद्रता की। जिस समय महिला बीडीओ के पास पुलिस पहुंची, उस समय कोई महिला पुलिसकर्मी भी पुलिस टीम के साथ नहीं थी। बिजनौर के सीडीओ ने इस मामले को लेकर शासन से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed