फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two incidents of looting in four hours

चार घंटे में लूटपाट की दो वारदात

Wed, 16 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two incidents of looting in four hours
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र में लूट की ताबड़तोड़ दो वारदात की। लूट की दूसरी वारदात करके भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही थी। पहली घटना सुबह 11 बजे हुई। रामपुर मनिहारान कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी निवासी ध्यान सिंह अपनी पत्नि के साथ गांव घाटहेड़ा स्थित एसबीआई बैंक आया था।
विज्ञापन


वह यहां से दस हजार रुपये निकाल कर माइनर की पटरी के रास्ते गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखा कर उन्हें रोक लिया।

जब तक वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने उसकी पत्नी से थैला छीन लिया जिसमें दस हजार रुपये नकदी, मोबाइल, पेन कार्ड, आधार कार्ड आदि जरूरी कागजात थे। इसके बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात दुपहर दो बजे गांव कांकरकुई में हुई। गांव के रहुवा राम पुत्र मुकंदा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह सहारनपुर से चिकित्सक के यहां से आकर अपने घर के बाहर रुका ही था कि अचानक पीछे आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका थैला छीना और फरार हो गए।

थैले मे 23 हजार रुपये की नकदी और कागजात थे। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर गांव चेहड़ी के पास गन्ने की भरी ट्राली बीच में आ जाने के कारण बौखला गए बदमाशों को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बदमाशों को थाने ले आई।

जहां पुलिस बदमाशों से लूटे गए 23 हजार रुपये में से मात्र दस हजार रुपये ही बरामद कर सकी। बदमाशों ने बताया कि 13 हजार रुपये, पेन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक की पास बुक उन्होंने रास्ते में फेंक दी थी।


ग्रामीणों द्वारा रुपयों और कागजात की तलाश भी की गई लेकिन पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मनव्वर पुत्र मकसूद निवासी गांव तासीपुर थाना नागल और दूसरा जहीर पुत्र जफर निवासी गांव नन्हेडा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed