फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two hand grenades at the roadside, there was a stir

सहारनपुर के गांव टिकरौल में खेत किनारे दो हैंडग्रेनेड मिले, मच गया हड़कंप

Tue, 18 Oct 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
Two hand grenades at the roadside, there was a stir
हैंड ग्रेनेड की जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के ननौता के टिकरौल के जंगल में सोमवार की सुबह खेत के किनारे दो हैंड ग्रेनेड-एचजी 36 मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से दूर हटाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


डॉग स्कवायड एवं बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा एवं दोनों हैंडग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय करने के लिए खोला। लेकिन उसके अंदर डेटोनेटर नहीं मिला। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

     
सोमवार सुबह ग्राम टिकरौल के लोग अपने धान के खेतों में काम कर रहे थे। करीब 9:45 बजे कुछ लोगों की नजर लंढौरा-फंदपुरी राजवाहा पटरी मार्ग स्थित किसान योगेश पुत्र विजय कुमार के ट्यूबवेल के पास सड़क किनारे पड़े दो हैंडग्रेनेड पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर खेतों में काम कर रहे मजदूरों एवं किसानों में हड़कंप मच गया। हैंडग्रेनेड मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

ग्रामीण गुलशन चौधरी ने इसकी सूचना मोबाइल से थाना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह व तीतरों थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को वहां से दूर रहने को कहा और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

एसएसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर तुरंत जिले से बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्कवायड को रवाना किया गया। दोपहर करीब 12:50 बजे बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। 

डॉग स्कवायड टीम के अनिल राठी एवं बम निरोधक दस्ते टीम के प्रभारी रविंद्र नैन ने हैंडग्रेनेड की जांच की। बताया जाता है कि दोनों में डेटोनेटर नहीं थे। दोनों ही डमी ग्रेनेड थे। दोनों हैंडग्रेनेडों को बम निरोधक दस्ता अपने साथ ले गया।

डॉग स्क्वायड ने आसपास के क्षेत्र में अन्य हैंड ग्रेनेड होने की आशंका के चलते चेकिंग की। इस संबंध में मौके पर पहुंचे सीओ सुधीश चंद्र के अनुसार शरारती तत्व द्वारा खुद को बचाने के लिए हैंडग्रेनेड को यहां फेंका गया है।

जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसमें कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया।

खासकर नानौता क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी गई। पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ आई है। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से थाना पुलिस ने राहत की सांस ली।

सड़क किनारे हैंडग्रेनेड पाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों को आशंका है कि कहीं शरारती तत्वों ने ही दहशत फैलाने के लिए हैंडग्रेनेड सड़क किनारे तो नहीं फेंक दिए। क्षेत्र में चर्चा है कि पिछले कुछ समय से अजनबी लोग क्षेत्र में देखे जा रहे हैं। 

 नानौता के टिकरौल गांव में हैंडग्रेनेड मिलने से लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर यहां पर हैंडग्रेनेड आया कहां से। यहां आसपास तो ऐसा कोई स्क्रैप भी नहीं है, जहां से कोई कबाड़ में भी आ जाए।

फिर यहां हैंडग्रेनेड कौन फेंक गया और उसके पास भी हैंडग्रेनेड कहां से आए। कोई हैंडग्रेनेड यहां तक लाया तो उसका कौन सा मकसद रहा होगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि हैंडग्रेनेड खराब होने पर फेंक दिए हों, जबकि उसके पास अन्य कई ंखतरनाक हथियार हो।


 सोमवार की सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर हैंडग्रेनेड नजर आने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। तब तक दहशत बनी रही जब तक बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्कवाड टीम ने यह नहीं बता दिया कि बम पुराने व बेकार हालत में है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed