फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Twenty-three hundred personnel from the spoils of Finance

फाइनेंसकर्मी से पौने तीन लाख की लूट

Mon, 08 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Twenty-three hundred personnel from the spoils of Finance
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में खेड़ा मुगल क्षेत्र में रविवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को तमंचों से आतंकित कर पौने लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग करते हुए चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। लक्सर निवासी रोहित रुड़की की जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


रविवार को रोहित देवबंद के खेड़ा मुगल क्षेत्र में लोन की वसूली करने आया था। दोपहर में वह वसूली करके बाइक से रुड़की लौट रहा था। जब वह बीरपुर मार्ग से होकर गुजरने लगा तो इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने रोहित को घेर लिया और तमंचे दिखाकर रोक लिया। बदमाश उससे लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित की बाइक पर बैग रखा था जिनमें पौने तीन लाख रुपये बताए गए हैं। बदमाशों ने रोहित से उक्त बैग लूट लिया और फरार हो गए। बदमाश पल्सर और अपाची बाइक पर सवार थे। बाद में रोहित ने वारदात की सूचना खेड़ा मुगल पुलिस चौकी में दी।

जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस को भी सूचना दी गई। सीओ योगेंद्रपाल सिंह और कोतवाल बिजेंद्र सिंह यादव पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा बदमाशों की तलाश में जंगलों में घंटों कांबिंग की।


साथ ही क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल ने बताया कि मंगलौर पुलिस को साथ लेकर कांबिंग की जा रही है। पीड़ित फाइनेंसकर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed