{"_id":"580a6aad4f1c1b716b706332","slug":"traders-death-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को जान की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को जान की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
धमकी मिलने पर कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर का एक सराफा व्यापारी पांच लाख रुपये की सुपारी लेकर जान से मारने की धमकी भरी कॉल आने के बाद दहशत में है। उससे पांच लाख की रंगदारी भी मांगी गई है। व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मोहल्ला जनकपुरी निवासी सर्राफा व्यापारी मनीष गर्ग ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी उसके मोबाइल पर कॉल आई। दूसरे तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम्हें जान से मार देंगे, इसके लिए हमने पांच लाख रुपये की सुपारी ले रखी है।
इतना सुनते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। उसने तुरंत ही परिजनों और परिचितों को इस बाबत जानकारी। मनीष गर्ग ने बताया कि जिस नंबर से उसे फोन किया गया, वह चालू है, जिस पर लगातार रिंग बज रही है। लेकिन कोई भी कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। वह तथा उसका परिवार दहशत में है
विज्ञापन
क्योंकि 13 दिसंबर 2014 को उसके पिता सुरेंद्र कुमार गर्ग की बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह उस समय दुकान पर बैठे हुए थे। मनीष ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, व्यापारी विवेक तायल, सभासद हरिओम सिंघल समेत अन्य व्यापारियों ने पुलिस से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।