फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor agency loot, murder revealed

ट्रैक्टर एजेंसी पर लूट, हत्या का खुलासा

Sun, 03 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tractor agency loot, murder revealed
चिलकाना में बृहस्पतिवार रात थाने के सामने ट्रैक्टर एजेंसी पर एक कर्मचारी की हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि एजेंसी पर काम कर चुके एक युवक के साथ मिलकर तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट में शामिल एक बदमाश अभी हाथ नहीं आया है। जबकि उनके रिसीवर को भी पुलिस ने दबोच लिया है। बदमाशों से लूटा गया ट्रैक्टर, एक रोटावेटर, बाइक, एक तमंचा, एक चाकू और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वारदात के शीघ्र खुलासे पर क्राइम ब्रांच टीम को पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


शनिवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय पांडेय और थाना चिलकाना प्रभारी निरीक्षक परवेज आलम के साथ पत्रकार वार्ता में एसएसपी आरपी यादव ने इस वारदात का खुलासा किया। जिसमें सिंचाई विभाग में प्रमुख सचिव दीपक सिंघल के चाचा की सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी पर वारदात के बारे में बताया कि बदमाशों ने चाबी छिनने के चक्कर में कर्मचारी रतिराम की हत्या की थी और अन्य चौकीदारों सतनाम और राजेश को बंधक बनाकर मारपीट करने के बाद ट्रैक्टर, रोटावेटर, बाइक और मोबाइल फोन ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों को यहां कोई कैश नहीं मिला था। उन्होंने दावा किया कि इस वारदात को अंजाम देने वालों में तीन ही बदमाश शामिल थे। एसपी सिटी महेंद्र यादव एवं क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों में चिलकाना क्षेत्र के पटनी का निवासी पुनीत सैनी, पटनी का ही सचिन और हरियाणा के अंबाला जिले के बुराडा का विशाल शामिल है।

इनका एक और साथी सोनू है, जो वारदात में शामिल था। जबकि विशाल उनका रिसीवर है, वह चोरी के ट्रैक्टर आदि को खरीदकर आगे बेचने का काम करता है। उन्होंने बताया कि एजेंसी के कर्मचारियों की खोजबीन में ही पूर्व कर्मचारी पुनीत का लिंक मिलते ही वारदात खुलती चली गई।

एजेंसी पर पूर्व में काम कर चुका है पुनीत सैनी
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में पुनीत सैनी एजेंसी पर ही पूर्व में काम कर चुका है। उसका सहयोग लेकर ही बाकी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुनीत और सचिन पालीटेक्निक और आईटीआई करने वाले हैं। कम समय में अधिक पैसा पाने के चक्कर में उन्होंने यह काम किया।

तीन लाख रुपये में तय हो चुका था ट्रैक्टर का सौदा
एजेंसी पर वारदात के बाद लूटा गया ट्रैक्टर शाहजहांपुर चेकपोस्ट तक ले जाया गया। टीम ने बताया कि शाहजहांपुर बार्डर से ही इस तरह लूटे या चोरी गए वाहनों को हरियाणा के यमुनानगर से अंबाला तक में बिक्री कर दी जाती है। इस ट्रैक्टर के लिए भी तीन लाख रुपये में सौदा तय हो चुका था।

एक बदमाश के ड्रामे का भी किया खुलासा
पुलिस टीम ने यह भी खुलासा किया कि एजेंसी पर वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए एक बदमाश पुनीत एक अन्य बाइक छिनने के मामले में कस्बे के अन्य लोगों के साथ थाने भी पहुंचा था। लेकिन बाद में यही युवक लूट की वारदात में शामिल मिला है।

एजेंसी मालिक ने जताया टीम का आभार
ट्रैक्टर एजेंसी मालिक पवन कुमार सिंघल समाजसेवी पंडित जयनाथ शर्मा के साथ एसएसपी कार्यालय में खुलासे के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस के खुलासे पर संतोष जताया और टीम को सराहा। साथ ही कहा कि वारदात में मारा गया चौकीदार रतिराम वफादार कर्मचारी था।


उसके परिवार की मदद के लिए भी सामूहिक रूप से मदद के प्रयास किए जाएंगे। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच टीम को पुरस्कार के लिए डीआईजी को संस्तुति भेजने की भी बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed